ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉज़िटिव उपचार के बाद ठीक, बिलासपुर की थी मरीज़, किया गया डिस्चार्ज….CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी


छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर एक बड़ी राहत की ख़बर निकलकर सामने आ रही है । प्रदेश में एक और कोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिया गया है । बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव महिला का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, छत्तीसगढ़ में अब तक तीन कोरोना पॉज़िटिव डिस्चार्ज हुए हैं ।

सीएम भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इस विषय में जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में अब केवल छह कोरोना पॉज़िटिव बचे हैं, जिनका इलाज अब भी जारी है।

छत्तीसगढ़ में एक और #COVIDー19 पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है, अब वह पूर्णतः स्वस्थ है। अस्पताल के द्वारा उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 9 पॉजिटिव केस में से 3 इलाज करवाकर, स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp