Trending

CG-ब्रेकिंग; बिलासपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 350 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन ज़ब्त, दुकानदारों में मचा हड़कंप


बिलासपुर, 12 जून 2026. बिलासपुर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार में प्रतिबंधित और अमानक स्तर की पॉलीथिन व डिस्पोजल सामग्री के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की अतिक्रमण टीम, पर्यावरण विभाग और स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कई थोक व चिल्हर दुकानों की जांच की। इस औचक कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान की निगरानी उपायुक्त अंकुर पांडेय और स्वास्थ्य अधिकारी प्रवेश कश्यप ने की। टीम ने व्यापार विहार स्थित विभिन्न दुकानों में पहुंचकर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री और अमानक स्तर के कैरी बैग की जांच की।

जांच के दौरान अमर ट्रेडर्स, नानक ट्रेडर्स और गणेश ट्रेडर्स से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित एवं अमानक प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई। निगम की टीम ने करीब 350 किलोग्राम पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री जब्त की। साथ ही संबंधित दुकानदारों पर 13-13 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे व्यापार विहार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार जांच से बचने के लिए अपनी दुकानें बंद कर चले गए, जबकि निगम की टीम देर शाम तक क्षेत्र में जांच अभियान चलाती रही।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी प्रवेश कश्यपने कहा है कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित पॉलीथिन और अमानक प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp