LIVE UPDATE

NMDC: एनएमडीसी भारत के बुनियादी ढांचे के भविष्य का कर रहा है निर्माण, दो साल में तेजी से की प्रगति और नाम की कई उपलब्धियां- CMD अमिताभ मुखर्जी

NMDC:  एनएमडीसी स्टील लिमिटेड, इस्पात मंत्रालय के अधीन एक विश्वसनीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जो कि नगरनार में 3.0 एमटीपीए इस्पात संयंत्र प्रचालित करता है । इसने रविवार, 13 अक्टूबर, 2024 को गर्व के साथ दो वर्ष पूरे किए । इस अवसर पर कंपनी का शीर्ष नेतृत्व नगरनार इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों का जश्न मनाने तथा भारतीय इस्पात उद्योग और एनएसएल के भविष्य का रोडमैप तैयार करने के लिए सम्मिलित हुआ ।

इस समारोह का नेतृत्व अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार), एनएसएल ने किया, जिसमें वी. सुरेश, निदेशक (वाणिज्य), एनएसएल, विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), एनएसएल, बी. विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी और के. प्रवीण कुमार (अधिशासी निदेशक) उनके साथ उपस्थित थे । एनएसएल के लिए यह अवसर एनएमडीसी स्टील के शानदार दो वर्षों के दृढ़-संकल्प और सफलता का भावनापूर्ण प्रतिबिंब था ।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
April 21, 2026
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026/बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर के लिए 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह यात्रा एक असाधारण यात्रा रही अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार), एनएसएल ने कहा, भारत के इस्पात उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान करने और बस्तर क्षेत्र को बदलने की हमारी प्रतिबद्धता हमारे इस्पाती इरादे का द्योतक है – एक ऐसी इस्पाती आकांक्षा जो राष्ट्र की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमारी महत्वाकांक्षा को संचालित करती है ।

एनएसएल के पहले दो वर्ष तेजी से प्रगति और उल्लेखनीय उपलब्धियों के रहे । 12 अगस्त, 2023 को ब्लास्ट फर्नेस के पहले ब्लो-इन के बाद, कंपनी ने तेजी से उत्पादन बढ़ाया और मात्र तीन दिन बाद 15 अगस्त को अपना पहला हॉट मेटल रोल आउट किया । एनएसएल ने नौ दिनों के रिकॉर्ड समय के भीतर 24 अगस्त तक, अपने अंतिम उत्पाद एचआर कॉइल का सफलतापूर्वक उत्पादन किया था ।

ये खबर भी पढ़ें…
झुलसाती गर्मी में राहत की फुहार: बिलासपुर स्टेशन पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू, यात्रियों को मिलेगी ठंडक, 43°C तापमान में बड़ी राहत
झुलसाती गर्मी में राहत की फुहार: बिलासपुर स्टेशन पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू, यात्रियों को मिलेगी ठंडक, 43°C तापमान में बड़ी राहत
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NMDC:  एक अन्य उल्लेखनीय उपलब्धि में, नगरनार स्टील प्लांट ने केवल 226 दिनों के भीतर 1 मिलियन टन हॉट मेटल के संचयी उत्पादन को प्राप्त किया, जो इसकी तीव्र प्रगति को उजागर करता है । 21 जुलाई, 2024 तक यह आंकड़ा बढ़कर 1.5 मिलियन टन हॉट मेटल हो गया । 11 अगस्त को, एनएसएल ने 1 मिलियन टन तरल इस्पात उत्पादन को पार कर लिया, इसके बाद 20 अगस्त को 1 मिलियन टन एचआर कॉइल उत्पादन हुआ । ये प्रभावशाली मील के पत्थर भारत के इस्पात क्षेत्र में एनएसएल के नीतिगत महत्व को रेखांकित करते हैं ।

छत्तीसगढ़ में एनएसएल का अत्याधुनिक नगरनार प्लांट वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही तक लगातार 210,000 टन हॉट मेटल और 150,000 टन एचआर कॉइल के उत्पादन के लक्ष्य के साथ निरंतर उत्पादन बढ़ाने के लिए तैयार है । वर्तमान में, संयंत्र मासिक रूप से लगभग 125,000 टन एचआर कॉइल का उत्पादन कर रहा है, और कंपनी ब्रेक ईवन के नजदीक है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नौकरी के साथ नहीं कर सकेंगे ‘नेतागिरी’…आचरण नियमों के पालन का कड़ा निर्देश जारी, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई
CG-नौकरी के साथ नहीं कर सकेंगे ‘नेतागिरी’…आचरण नियमों के पालन का कड़ा निर्देश जारी, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई
April 22, 2026
रायपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शासकीय कर्मचारियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार), एनएसएल ने एनएसएल के भविष्य के बारे में आशा व्यक्त करते हुए कहा, “हम सिर्फ स्टील का उत्पादन नहीं कर रहे हैं; हम भारत के बुनियादी ढांचे के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं । हमारे लक्ष्य 2030 तक 300 एमएनटी की इस्पात उत्पादन क्षमता हासिल करने के लिए राष्ट्र के विजन के साथ जुड़े हुए हैं ।

वि सुरेश, निदेशक (वाणिज्य), विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), बी. विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी, और के. प्रवीण कुमार, अधिशासी निदेशक ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया और उत्कृष्टता के अथक प्रयास के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया । उनके शब्दों ने उद्देश्य के प्रति एक नई भावना का संचार किया, जिससे यह संदेश गया कि वे एक साथ मिलकर भारत के इस्पात उद्योग के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं ।

Related Articles