नींबू काटकर बारिश रोक दी…सांसद भोजराज नाग का बयान सुन CM साय भी हंसे, मंच पर गूंजे ठहाके


बालोद। डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में उस वक्त माहौल बेहद दिलचस्प हो गया, जब कांकेर सांसद भोजराज नाग ने बारिश रोकने को लेकर ऐसा किस्सा सुनाया कि मंच पर बैठे मुख्यमंत्री समेत तमाम नेता और पंडाल में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

सांसद भोजराज नाग ने अपने खास अंदाज में बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था। उस समय मौसम खराब था और बारिश की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई थी।

‘बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काट दिया’

सभा में सांसद भोजराज नाग ने कहा कि कार्यक्रम में बारिश बाधा न बने, इसके लिए उन्होंने बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रोक दी।

सांसद ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जब रात 12 बजे प्रोटोकॉल आया, तो मौसम खराब था। मैंने बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रोक दी।” इसके बाद उन्होंने कहा कि अब कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, इसलिए “अब पानी गिरना हो तो गिरे।”

सांसद का यह अंदाज सुनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मुस्कुराने लगे और मंच पर मौजूद अन्य नेताओं के साथ पंडाल में भी जोरदार ठहाके गूंज उठे।

CM साय के कार्यक्रम में छाया सांसद का किस्सा

महतारी वंदन योजना के कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग का यह बयान देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योजना की 31वीं किश्त की सौगात देना था, लेकिन सांसद के अनोखे किस्से ने समारोह में अलग ही रंग भर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश और मौसम को लेकर अपनी चिंता बताते हुए सांसद ने जिस सहज और मजाकिया अंदाज में यह बात कही, उसे सुनकर मुख्यमंत्री समेत मंच पर मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।

महिलाओं को मिली महतारी वंदन की 31वीं किश्त

डौंडीलोहारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। योजना की किश्त जारी होने से लाभार्थी महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।

हालांकि, कार्यक्रम की गंभीर राजनीतिक और सरकारी गतिविधियों के बीच भोजराज नाग का ‘बारिश रोकने’ वाला बयान समारोह का सबसे चर्चित और मनोरंजक हिस्सा बन गया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp