LIVE UPDATE

तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के बीच हुआ नये सिरे से कार्यों का विभाजन, SDM ने जारी किया आदेश

बिलासपुर– कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश एसडीएम पीयूष तिवारी ने तहसीलदारों का नया कार्यविभाजन किया है। मामले में पीयूष तिवारी ने बताया कि प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर सभी तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही आरआई क्षेत्र और हल्को का भी विभाजन किया गया है। सभी तहसीलदारों को कामकाज संभालने के बाद जानकारी देने को भी कहा गया है।

कलेक्टर आदेश पर एसडीएम पीयूष तिवारी जिला मुख्यालय तहसील में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि आदेश जारी कर अधिकारियों को सूचित करने को भी कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीएम आदेश ने कार्यविभाजन आदेश जारी करते हुए तहसीलदार अतुल वैष्णव को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा, कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी और सेन्दरी का प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका, जूना बिलासपुर में पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर मोपका की जिम्मेदारी दी गयी है।

अतिरिक्त तहसीलदार सिद्धी गबेल को जूना बिलासपुर, कोनी, सरकण्डा के पटवारी हल्का बिरकोना, बहतराई, कुदुदण्ड, जरहाभांठा, कोनी, लिंगियाडीह का प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनीर,सिरगिट्टी के पटवारी हल्का नम्बर सिरगिट्टी, सेमरताल, बन्नाकडीह, खैरा (ल), पेण्डरवा और तिफरा का प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल सिरगिट्टी,सरकण्डा के पटवारी हल्का देवरीखुर्द, लोफंदी, मंगला और सरकंडा दिया गया है। नायब तहसीलदार राहुल शर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल तोरवा, खमतराई, ढेका-महमंद और मानिकपुर की जवाबदारी सौपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles