LIVE UPDATE

CG के सभी सरकारी स्कूलों में होगा मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन, शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश



छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। स्‍कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परेदशी ने राज्य के प्रत्येक शासकीय विद्यालयों में पालक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में मेगा पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन 06 अगस्‍त 2024 को संकुल (CLUSTER) स्तर पर किया जाना है।

स्‍कूल शिक्षा सचि‍व की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक संकुल में बैठक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करा ली जाये तथा तैयारियों का भौतिक निरीक्षण जिला स्तरीय टीम से कराना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
RI की पिटाई, तहसीलदार से धक्कामुक्की; जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 12 भेजे गए जेल
RI की पिटाई, तहसीलदार से धक्कामुक्की; जमीन विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 12 भेजे गए जेल
June 20, 2026
जगदलपुर, 20 जून 2026। बस्तर जिले के करपावंड में जमीन सीमांकन को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान निर्धारित 12 मुद्दो पर पालको से चर्चा करने के लिये प्रत्येक संकुल में शिक्षकों का चिन्हांकन कर उनका उन्मुखीकरण करा लिया जाये जिससे कि वे संबंधित मुद्दों के संबंध में पालकों को जानकारी देने में सक्षम हो सकें।

बैठक में शिक्षक, शासन द्वारा संचालित विद्यार्थी हितग्राही योजनाओं की जानकारी पालकों को देंगे, जिससे पालक एवं विद्यार्थियों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी
मनघट्टा रिसॉर्ट में युवती की मौत: रिसार्ट संचालक पर रेप का आरोप, तीन गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील. ..पुलिस जांच में जुटी
June 20, 2026
राजनांदगांव, 20 जून 2026: छत्तीसगढ़ के मनघट्टा रिसॉर्ट में भिलाई की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग में छुट्टी लेने का सिस्टम बदला : शिक्षकों – कर्मचारियों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, नया आदेश जारी

शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु राज्य में संचालित विभिन्न कार्यकमों की जानकारी भी पालकों को दी जावें।

ये खबर भी पढ़ें…
कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
June 21, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय एवं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), नया रायपुर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में केवल शिक्षक एवं पालक सम्मिलित होंगे तथा विद्यालयों में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा। प्रत्येक शाला के आधे शिक्षक ही बैठक में उपस्थित रहेंगे शेष आधे शिक्षक अपने विद्यालय में शैक्षणिक कार्य करेंगे। बैठक में शाला विकास समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये।

बैठक में काउंसलर, शिक्षाविदों को भी आमंत्रित किया जाये जिससे कि पालकों को श्रेष्ठ पालकत्व की ओर अग्रेषित होने में मदद हो सके। बैठक की मॉनिटरिंग जिला स्तर पर दल बनाकर अनिवार्य रूप से कराई जाये।

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp