LIVE UPDATE

राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: 48 अस्पतालों पर गिरी गाज, 11 पर लगा जुर्माना, एक का पंजीयन निरस्त, आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा करने पर हुई कार्रवाई….रायपुर, बिलासपुर समेत इन जिलों के हॉस्पिटल लिस्ट में



रायपुर 20 जुलाई 2024। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम जन के लिए एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय की जा रही है। अपने आर्थिक लाभ की दृष्टि से कई अस्पताल नियमों की अवहेलना कर मरीजों के अधिकार (आयुष्मान कार्ड) का दुरूपयोग करते हुए शासन को गुमराह कर रहे हैं । इसी कारण शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू रूप से क्रियान्यवन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियम विरुद्ध कार्य कर रहे अस्पतालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत वर्ष 2024 में अब तक कुल 48 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग: शिक्षक से पटवारी और सिपाही तक…छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के लिए नई योग्यता तय, GAD की अधिसूचना जारी
CG-ब्रेकिंग: शिक्षक से पटवारी और सिपाही तक…छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के लिए नई योग्यता तय, GAD की अधिसूचना जारी
June 19, 2026
रायपुर, 19 जून 2026. छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


इन 48 अस्पतालों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर जाँच उपरांत, 11 अस्पतालों के विरुद्ध जुर्माना लगाया जा चुका है एवं 1 अस्पताल का पंजीयन निरस्त (De-empanelment) किया गया है। इन अस्पतालों के विरुद्ध आयुष्मान कार्ड से इलाज करने के बाद भी हितग्राहियों से अतिरिक्त नगद राशि लेने, आर्थिक लाभ हेतु नियम विरुद्ध अनावश्यक रूप से मरीजों को योजना अंतर्गत भर्ती किये जाने एवं अवैधानिक तौर पर योजना के तहत गर्भाशय के ऑपरेशन करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुयी थी।

इन अस्पतालों के विरूद्ध की गई कार्रवाही
नियम विरूद्ध कार्य करने पर जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनंदगांव पर 15 हजार रुपए का अर्थदंड, श्री आरोग्यम हॉस्पिटल पर 11 लाख 41 हजार रुपए का अर्थदंड एवं अंकुर हॉस्पिटल रायपुर, 1 लाख 40 हजार का अर्थदंड, माँ यशोदा हॉस्पिटल, जिला-गरियाबंद पर 6 लाख 60 हजार रूपए, श्री राम हॉस्पिटल झलप, महासमुंद पर 11 लाख 41 हजार रूपए, अशोका हॉस्पिटल, रायपुर 31 लाख 60 हजार रूपए , ओमकार हॉस्पिटल बिलासपुर, 1 लाख 82 हजार रूपए, साईं समर्थ हॉस्पिटल रायपुर 4 लाख 25 हजार रूपए, CIMT हॉस्पिटल, रायपुर 11 लाख 8 हजार रूपए, केयर एंड क्योर हॉस्पिटल, बिलासपुर पर 12 लाख 74 हजार 900 रूपए का अर्थदंड एवं स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग पर 24 लाख 44 हजार 700 का अर्थदंड लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News: कल कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Chhattisgarh News: कल कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
June 19, 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री अभी नहीं हुई है। मानसून की एंट्री से पहले ही राज्य में मानसूनी गतिविधियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

48 अस्पतालों में से शेष 33 अस्पताल जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था उनके द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर जल्द ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ को 91 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, 34 एकड़ में मिलेंगी 18 खेलों की सुविधाएं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया निरीक्षण
CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ को 91 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, 34 एकड़ में मिलेंगी 18 खेलों की सुविधाएं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया निरीक्षण
June 19, 2026
रायपुर. 19 जून 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp