Trending

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; दो रिटायर्ड EE समेत वर्तमान EE, SDO और सब-इंजीनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी जांच टीम


बीजापुर. 29 जुलाई 2025.  बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) से जुड़े पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन अफसरों पर हत्या में साजिश रचने और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अफसरों में दो रिटायर्ड कार्यपालन अभियंता (EE), एक वर्तमान EE, एक SDO और एक सब-इंजीनियर शामिल हैं। सभी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सेप्टिक टैंक में मिला था शव
पत्रकार मुकेश चंद्राकर इस साल 1 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। 3 जनवरी को उनका शव एक ठेकेदार के क्वार्टर में बने सीमेंटेड सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। स जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

भ्रष्टाचार से जुड़ सकता है मामला:
जांच एजेंसियों को संदेह है कि मुकेश चंद्राकर द्वारा किए गए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के खुलासे इस हत्या का कारण हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने PWD से संबंधित कुछ घोटालों को उजागर किया था, उन्होंने सोशल मीडिया और अपने वीडियो पोर्टल पर घटिया सड़क निर्माण कार्य को उजागर किया था। बताया जाता है कि इन रिपोर्टों से नाराज होकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर — जो खुद मुकेश का रिश्तेदार भी था — ने उनकी हत्या की साजिश रची।

गिरफ्तार अधिकारी:आज गिरफ्तार :-
1. डी.आर. साहू (सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता)
2. वी.के. चौहान (सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता)
3. एच.एन. पात्र – तत्कालीन कार्यपालन अभियंता
4. प्रमोद सिंह कंवर – SDO बीजापुर
5. संतोष दास – उप अभियंता, जगदलपुर

पुलिस की कार्रवाई जारी:
बीजापुर पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे और भी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अग्रिम जमानत पर :
1. बी. एल ध्रुव – तत्कालीन कार्यपालन अभियंता
2. आर.के. सिन्हा – SDO
3. जी.एस. कोडोपी – उप अभियंता

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp