LIVE UPDATE
Trending

ED की बड़ी कार्रवाई: मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर्स के ठिकानों पर तड़के छापेमारी, CRPF की तैनाती…400 करोड़ के मेडिकल घोटाले की जांच तेज

रायपुर, 30 जुलाई 2025. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े 400 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मोक्षित कारपोरेशन के कार्यालय और डायरेक्टर्स के आवासीय परिसरों पर एकसाथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल रहे, जो अलग-अलग टीमों में बंटकर मोक्षित के विभिन्न ठिकानों पर पहुंचे और दस्तावेजों की गहन पड़ताल शुरू कर दी।

ईडी की टीम ने कंपनी के डायरेक्टर्स शशांक चोपड़ा, शरद चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा से जुड़ी संपत्तियों और कार्यालयों को टारगेट किया है। छापेमारी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिहाज से जिन भी स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है, वहां जवान मुस्तैदी से तैनात हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
…जब SSP खुद बने फरियादी; डायल-112 की हकीकत परखने आधी रात सड़क पर उतरे SSP, खुद फरियादी बन किया कॉल… कुछ ही मिनटों में पहुंची पुलिस टीम
June 13, 2026
मुंगेली, 12 जून 2026. आमजन को बेहतर, त्वरित और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मुंगेली पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मोक्षित कारपोरेशन का नाम CGMSC घोटाले में सामने आया है, जिसमें फर्जी आपूर्तियां, बिलिंग और अनुबंधों में भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ईडी की यह कार्रवाई घोटाले की परतें खोलने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी अभी भी जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
CG रेरा की बड़ी कार्रवाई: पंजीयन से पहले प्लॉट बेच रही थी गोदरेज प्रॉपर्टीज, 10 लाख का जुर्माना; बुकिंग और मार्केटिंग पर रोक
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने राजधानी रायपुर के सेजबहार क्षेत्र में विकसित किए जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले से चल रही जाँच

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) से जुड़े 400 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले में अब मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे इस फर्म के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की ओर से संयुक्त जांच जारी है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद यह पूरा मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है। तीनों एजेंसियों की समन्वित जांच से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही घोटाले से जुड़े कई बड़े नाम और नेटवर्क उजागर होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026.  नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles