Korea Triple Murder: कोरिया ट्रिपल मर्डर में सीबीआई की जांच शुरू, जली कार देखी, सोनहत थाने पहुंची टीम, सबूत जुटाने का काम शुरू


Korea Triple Murder: छत्तीसगढ़ के कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में एक बढ़ा अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें CBI ने जांच शुरू कर दी है। jजांच टीम कोरिया पहुंची और सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। CBI के अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

CBI की टीम ने उस जली हुई कार को भी देखा, जिसमें पीड़ितों को जिंदा जलाया गया था। अधिकारियों ने कार की जांच की और उससे जुड़े सबूत इकट्ठा किए। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद निशानों और दूसरे सबूतों को भी ध्यान से देखा, ताकि जांच में कोई कमी न रहे।

हर सबूत जुटा रही है CBI

CBI की टीम इस मामले से जुड़े सभी सबूत इकट्ठा कर रही है। अधिकारी पुराने रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और पुलिस की जांच से जुड़े दस्तावेज भी देख रहे हैं। टीम का मकसद है कि मामले की हर सच्चाई सामने आए और किसी भी अहम जानकारी को नजरअंदाज न किया जाए।

सोनहत थाने में भी की जांच

जांच के दौरान CBI की टीम सोनहत थाने भी पहुंची। यहां अधिकारियों ने केस से जुड़े दस्तावेज देखे और स्थानीय पुलिस से अब तक की जांच की जानकारी ली। इसके बाद CBI ने आगे की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

16 जून को हुई थी वारदात

कोरिया जिले के नौगई गांव में 16 जून को रेत के विवाद में बीजेपी नेता लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने कार में आग लगा दी थी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

Screenshot 2026-07-13 171328

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने CBI जांच की मांग की थी। राज्य सरकार ने जांच की मंजूरी दी और अब CBI इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इससे लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

क्या है पूरा मामला

कोरिया जिले के कटगोड़ी-नौगई गांव में 16 और 17 जून की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में थे।

आरोप है कि पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने उन्हें बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में कोरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच रेत के अवैध कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने कथित तौर पर सुलह के बहाने तीनों को बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp