खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026: छत्तीसगढ़ का डबल धमाल, महिला-पुरुष दोनों फुटबॉल टीम फाइनल में पहुंचीं


रायपुर, 1 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टीम ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पहले हाफ में बढ़त बनाकर अंत तक उसे बनाए रखा।

वहीं, महिला वर्ग में भी छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला खिलाड़ियों ने अपने कौशल और टीम वर्क से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

छत्तीसगढ़ की इस दोहरी सफलता से राज्य में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और खिलाड़ियों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने से स्वर्ण पदक की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों ने भी टीमों का उत्साहवर्धन किया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp