CM साय की बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात, नई दिल्ली में हुई अहम सियासी चर्चा

नई दिल्ली/रायपुर, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच हुई इस मुलाकात में दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण और आत्मीय बताया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैं, जहां वे वर्ल्ड लीडर्स फोरम में भी शामिल हुए और वैश्विक निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं एवं निवेश अवसरों को प्रस्तुत किया।