Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर चर्चा


रायपुर, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी कला एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक बस्तर आर्ट का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास, जनकल्याण और अन्य समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ सौहार्द और आपसी संवाद का प्रतीक रही।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp