LIVE UPDATE
Trending

Jashpur News-इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल: 1 लाख की मांग, वीडियो वायरल, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

जशपुर, 01 अगस्त 2025. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती की आड़ में एक युवती को पहले फंसाया गया, फिर उसे ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपये मांगे गए। जब रकम नहीं मिली तो आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या थी शिकायत

18 जुलाई को कुनकुरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान एक युवक कंवलजीत उर्फ गुरदित सिंह से हुई थी। करीब एक महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, और वे वीडियो कॉल पर भी संपर्क में थे।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर; बिलासपुर-गेवरा और कोरबा-MEMU ट्रेनें रद्द, रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान, इतने दिनों तक रहेगी रद्द
रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर; बिलासपुर-गेवरा और कोरबा-MEMU ट्रेनें रद्द, रोजाना सफर करने वाले यात्री परेशान, इतने दिनों तक रहेगी रद्द
May 19, 2026
बिलासपुर, 19 मई 2026. South East Central Railway के बिलासपुर मंडल में चल रहे तकनीकी और मेंटेनेंस कार्यों का असर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान कंवलजीत ने उसे गुमराह करते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर 18 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता के व्हाट्सएप पर वही वीडियो भेजकर 1 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वीडियो को वायरल कर देगा।

जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर वहां की स्टोरी में अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होते ही कुनकुरी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार तो नहीं बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles