LIVE UPDATE

IPS Transfer: बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले : EOW और लोकायुक्त में किया गया बड़ा बदलाव, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IPS Transfer:  मध्य प्रदेश के गृह विभाग में आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें 7 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में किया गया है. जिन अफसर के तबादले हुए हैं उनमें इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और मंडला में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।

गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडला में 35वीं वाहिनी विजिबल में उप सेनानी के पद पर पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में जिम्मेदारी सौंप गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल में पदस्थ राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इंदौर में पदस्थ एसपी सव्यसाची सर्राफ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाकर भेजा गया है. इसी तरह पुलिस अधीक्षक विशेष स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल मनु व्यास को सेवाएं वापस लेते हुए को एआईजी कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक रीवा वापस भेजा गया है।

सहाय और शाह को मिली नई जिम्मेदारी
राज्य पुलिस सेवा के 2002 के अधिकारी राजेश सहाय को जोनल विशेष पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, इंदौर से नई जिम्मेदारी के रूप में पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार धनंजय शाह को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध, इंदौर से सेवाएं वापस लेते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

mp ips transfer

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles