LIVE UPDATE
Trending

IPS बेटा बना ADG तो मां ने किया सैल्यूट, बोलीं- जय हिन्द साहब

यूपी सरकार द्वारा एक सप्ताह पहले प्रमाेशन पाए 10 आईपीएस अधिकारियों को अब नया बैज मिलने लगा है। डीजीपी एचसी अवस्थी ने आईपीएस अधिकारियों के कंधे पर नए बैज लगाकर नई जिम्मेदारी दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब आपको अपना दिल भी बड़ा करना होगा, मतलब ज्यादा संवेदनशील बनना होगा और जनता के प्रति उतना ही मधुर व्यवहार करना होगा।

मां बोलीं- जय हिन्द साहब :

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर इस पल को शेयर करते हुए लिखा है कि पापा को बहुत मिस कर रहा था लेकिन मां की खुशी की फुलझड़ी से मन खुश हो गया। हुआ यूं कि नए बैज लगने के बाद सबसे पहले मैंने मां को वीडियो कॉल किया और उनको बताया कि अब मैं ADG बन गया हूं। मां ने तुरंत सैलूट मारा और बोली जय हिन्द साहब। सभी हंसते हंसते लोट पोट हो गए। मां से ज्यादा बच्चे को कोई नहीं जानता , उन्होंने एक पल में सब कुछ खुशगवार कर दिया।

10 को मिला प्रमोशन और 10 काे सेलेक्शन ग्रेड :

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह 10 आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नत किया। वहीं 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया है। इसमें 1996 बैच के चार, 2003 बैच के सात, 2007 बैच के दस आईपीएस अफसरों को प्रोन्नत किया गया है। वहीं 2008 बैच के दस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। 1996 बैच के आईपीएस सतीश गणेश (आईजी रेंज आगरा), नवनीत सिकेरा (आईजी बजट) व विजय प्रकाश (फायर सर्विसेस) और ज्योति नारायण (आईजी कानून व्यवस्था) को आईजी से एडीजी, 2003 बैच के आईपीएस मोदक राजेश डी राव (डीआईजी गोरखपुर),हीरा लाल (डीआईजी ईओडब्ल्यू), विनय कुमार यादव (डीआईजी अभियोजन), संजय कुमार (डीआईजी पीटीएस), शिव शंकर सिंह (डीआईजी पीटीसी), राकेश सिंह (डीआईजी देवीपाटन) व राजेश पांडेय (डीआईजी बरेली) को डीआईजी से आईजी बनाया गया है। वहीं 2007 बैच के अमित पाठक (एसएसपी वाराणसी), जोगेन्द्र कुमार (एसएसपी गोरखपुर), विनोद कुमार (एसपी कुशीनगर), रवि शंकर छवि (एसपी वीमेन पावर), प्रतिभा अंबेडकर (एसपी तकनीकी सेवा), नितिन तिवारी (डीसीपी नोएडा), अनिल कुमार सिंह (एसपी एससीआरबी) व डीजीपी मुख्यालय में तैनात पंकज कुमार, गोपेश खन्ना, अशोक कुमार तृतीय को एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 2008 बैच के दस आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। डीआईजी से आईजी की सूची में दो अफसरों अरविन्द सेन व दिनेश चंद्र दुबे का लिफाफा बंद रखा गया है क्योंकि इन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और इसकी जांच चल रही है। अरविन्द सेन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *