IPS अफसरों का तबादला : प्रशांत अग्रवाल एसपी बलौदाबाजार और हेतराम मनहर एसपी बेमेतरा, आरपी साय डीआईजी सरगुजा रेंज
चुनावी साल में आईएएस अफसरों के तबादला के बाद अब राज्य सरकार ने पुलिस अफसरों का तबदला आदेश जारी किया है | नए आदेश के अनुसार आरपी साय को डीआईजी पीएचक्यू से सरगुजा रेंज का नया डीआईजी बनाये गए हैं, नेहा चंपावत को सरगुजा डीआईजी से डीआईजी पीएचक्यू महिला सेल रायपुर बनाया गया है । इसी तरह से हेतराम मनहर को सेनानी दूसरी वाहिनी बिलासपुर से बेमेतरा का एसपी बनाया गया है, आरएन दास को बलौदाबाजार एसपी से सातवीं वाहनी भिलाई दुर्ग का सेनानी बनाया गया है । टी एक्का को सेनानी 16वीं वाहिनी बल नारायणपुर से सेनानी दूसरी वाहिनी बिलासपुर बनाया गया है । डीके गर्ग को बेमेतरा एसपी से पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं बनाया गया है । प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू से बलौदाबाजार एसपी बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...








