LIVE UPDATE

सुरक्षा बलों ने ढेर किए 14 नक्सली, एक महिला समेत 5 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार!….डीजी अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी बधाई, राजनाथ सिंह ने दी शाबाशी,

सुकमा जिले में  नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सिक्युरिटी फोर्स को बड़ी सफलता मिली है, फोर्स ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है | नक्सल डीजी डीएम अवस्थी ने इस आपरेशंस को बेहद कामयाब बताते हुए सुकमा एसपी सहित जवानों को अपनी शुभकामनाएं दी है ।

इस मामले में स्पेशल डीजी नक्सल आपरेशन डीएम अवस्थी ने प्रेसवार्ता लेकर आपरेशन की पूरी जानकारी दी | उन्होंने बताया कि रात के वक्त फोर्स अंदरूनी नक्सल इलाके में दाखिल हुई और नक्सली कैंप में घुसकर आपरेशन को अंजाम दिया, नक्सलियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की लेकिन इस गोलीबारी में  जवानों को  किसी भी तरह  की नुकसान  नहीं हुआ है, साथ ही उन्होंने बताया कि इस आपरेशन के लिए दो अलग-अलग टीमें भेजी गयी थी, जिसमें एक का आपरेशंन अभी भी जारी है, जबकि दूसरी टीम के साथ सुबह छह से सात के बीच नलकातोंग में मुठभेड़ हुई।  इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में गोली लगी है और  14 नक्सलियों को मार दिया गया है | जिला पुलिस बल ने इस पूरे आपरेशन को अंजाम दिया है वहीं एसटीएफ की टीम ने उन्हें पूरा सहयोग दिया |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलियों का था सुरक्षित ठिकाना
बताया जा रहा है कि जिस इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, वो इलाका  नक्सलियों का बेहद ही सुरक्षित ठिकाना मन जाता है  ।आज तक फाॅर्स उस एरिया में नहीं पहुंच पाई थी | इसलिए नक्सली बड़ी इत्मीनान से वहां  कैंप लगाकर रहते थे ,सुरक्षाबलों को उस इलाके में पहुंच कर हमला करने की जरा सा भी अंदाजा नहीं था  |
नक्सलियों ने लगा रखे थे कैंप
डीएम अवस्थी  को   गांव से करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर गोंपाड बालातोंग और मिनचा मिलिशिया में 20 से 25  नक्सली  कैंप लगा कर रहने  की सुचना मिली थी , इस सुचना के आधार पर पुलिस ने इस अपने आपरेशंस को लांच किया था |  हालांकि कुछ नक्सली भागने में कामयाब रहे,जबकि दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल गयी।
2022  नक्सलवाद सफाया का टारगेट
2022 तक राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने टारगेट रखा है । आज के प्रेसवार्ता  में  डीजी डीएम अवस्थी ने कहा कि जिस तरह का आपरेशंस  चल रहा है, उसे देखकर हम कह सकते है की 2022 तक राज्य से नक्सलवाद खत्म हो सकता है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने दी बधाई
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नक्सलियों के खिलाफ फाॅर्स को मिली बड़ी सफलता पर स्पेशल डीजी, डीएम अवस्थी, आईजी बस्तर विवेकानंद और सुकमा एसपी अभिषेक मीणा व उनकी टीम को बधाई दी है |

Related Articles