LIVE UPDATE

IAS Transfer 2024: राज्य के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के बदले विभाग, जानिए किसे क्या मिला

IAS Transfer 2024:  महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किए है, राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा कई जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी बदले गए हैं, राज्य सरकार ने आईएएस ट्रांसफर को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

हिंगोली और नंबुदबार के कलेक्टर बदले गए हैं। सह सहायक कलेक्टर के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। इसके अलावा कई जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी बदले गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण चर्चा का विषय बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
April 25, 2026
Raipur: Public Relations Commissioner Rajat Bansal on Friday chaired a review meeting at the Samvad Office with officials from the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हें मिली कलेक्टर पद की जिम्मेदारी (New Collector Posting)
बैच 2017 की आईएएस अफसर मित्तली सेठी को नंबुदबार का कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले वह वनमती, नागपुर महानिदेशक पद पर कार्यरत थी। उनके स्थान वसुमना, नागपुर रेशम उत्पादन निदेशक को वनमती, नागपुर महानिदेशक पद पर तैनात किया गया है। वहीं हिंगोली के नए कलेक्टर के रूप में अभिनव गोयल को नियुक्त किया गया है।

किसे कहाँ नियुक्त किया गया? (Maharashtra IAS Transfer List)
विनायक महामुनि को नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतीश कुमार खड़गे को बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर तैनात किया गया है। मनीषा अव्हाले को पुणे स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है, जो पहले सोलापुर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थी। सौम्या शर्मा चांडक को नागपुर स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार डांगे को नवी मुंबई में कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। कुलदीप जंगम को जिला परिषद बुलढ़ाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से हटकर सोलापुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी : IPS संतोष सिंह CISF में बने DIG, कई राज्यों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली
April 30, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS : युक्तियुक्तकरण पर रोक : स्कूलों और शिक्षकों का नहीं होगा युक्तियुक्तकरण, राज्य सरकार ने लिया फैसला

IAS Transfer 2024:  ये रही आईएएस तबादले की पूरी सूची (IAS Transfer News)
पुलकित सिंह को नांदेड़ में कंधार सब डिवीजन के सह सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रियंवदा अशोक म्हाडालकर को परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी धरनी सह सहायक कलेक्टर, धरनी सब डिवीजन, अमरावती के पद पर भेजा गया है।
अर्पित चौहान को परियोजना अधिकारी आईटीडीपी नासिक सह सहायक कलेक्टर, नासिक सब डिवीजन पद पर तैनात किया गया है।
नमन गोयल को परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी भरमानागर सह सहायक कलेक्टर, अट्टापली सब डिवीजन, गढ़चिरौली पद पर नियुक्त किया गया है।
अनय नीति नवांदर को परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी तलोदा सह सहायक कलेक्ट, तलोदा सबडिवीजन, नंबुरबार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जैस्मिन को राजापुर सबडिवीजन, रत्नागिरी सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
अकुनूरी नरेश को परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी कालवन सह सहायक कलेक्टर, कलावन सबडिवीजन, नासिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस अधिकारी प्रदीप पी को महाराष्ट्र कैडर के राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, मुंबई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
अमित रंजन को चारमोशी सब डिवीजन गढ़चिरौली सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है।
अंजली शर्मा को नंदुरबार सबडिवीजन के सहायक कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।
डॉ अपूर्व बासुर को गोंडपिपरी सबडिवीजन, चंद्रपुर के सहायक कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है।
ओमकार मधुकर पवार को इगतपुरी सबडिवीजन, नासिक के सहायक कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।
जेनिथ चंद्र डोन्थुला को वरोरा सबडिवीजन चंद्रपुर के सहायक कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रंजीत मोहन यादव को कुरखेड़ा सब डिवीजन, गढ़चिरौली के सहायक कलेक्टर पद पर स्थानांतरित किया गया है।
कुशल जैन को रोहा सब डिवीजन रायगढ़ के सहायक कलेक्टर पद पर भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles