LIVE UPDATE

CG NEWS : पंचायत सचिव निलंबित : काम में लापरवाही बरतने वाले सचिव को सीईओ ने किया निलंबित

CG NEWS :  जशपुरनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिव को निलंबित कर दिया है, प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है, निलंबन की अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव को निलंबित कर दिया है, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 07 जून एवं 21 जून 2024 को अनुपस्थित रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21 जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा
Bilaspur News; बुधवारी बाजार पहुंचे कैट के राष्ट्रीय नेता, व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिलाया भरोसा
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2026। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने बिलासपुर प्रवास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS : युक्तियुक्तकरण पर रोक : स्कूलों और शिक्षकों का नहीं होगा युक्तियुक्तकरण, राज्य सरकार ने लिया फैसला

जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही समक्ष में उपस्थित हुए। इसी प्रकार पूर्व में भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक 24 फरवरी 2024 में अनुपस्थित रहने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
CG-कांग्रेस नियुक्ति : कांग्रेस ने की 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिए सूची…
June 6, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS :  किन्तु इसका भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम तथा छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है। जिस हेतु गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
शनिचरी बाजार अग्निकांड: आग से उजड़ी दुकानों का दर्द सुनने पहुंचे शैलेष पांडे, कहा— लापरवाही हुई तो तय हो जिम्मेदारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
June 6, 2026
बिलासपुर, 6 जून 2025। शनिचरी बाजार सब्जी मंडी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles