LIVE UPDATE

IAS अमित कटारिया का “चश्मा विवाद” नहीं भूले अफसर!….पीएम के स्वागत में प्रोटोकाल का रखा गया “खास ख्याल”, ड्रेस कोड में नजर आए अफसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर प्रवास ने एकबार फिर आईएएस अमित कटारिया की याद दिला दी है | प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल की अवहेलना के चलते विवादों में घिरने के बाद इस बार पीएम प्रोटोकाल का खास ध्यान रखा गया | इस बार पीएम का स्वागत प्रोटोकॉल के तहत हुआ । कलेक्टर और एसपी ड्रेस कोड में नजर आए। जगदलपुर एयरपोर्ट में सीएम डॉ रमन सिंह समेत मंत्रीमंडल के सहयोगियों ने पीएम का स्वागत गुलाब देकर किया ।

आपको बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चौथा छत्तीसगढ़ प्रवास है, इससे पहले भी पीएम बस्तर विजिट कर चुके हैं | इसके पहले के बस्तर दौरे में तत्कालीन कलेक्टर अमित कटारिया के काला चश्मा लगाकर स्वागत करने पर विवाद हुआ था । इसे पीएम  प्रोटोकाल के विरुद्ध बताते हुए विवाद खड़ा हो गया था | इस देखते हुए प्रधानमंत्री के इस दौरे में प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा गया है | इस दफे तो आईएएस, आईपीएस अफसर विशेष ड्रेस कोड में नजर आए ।

ये खबर भी पढ़ें…
जनसंपर्क आयुक्त ने ली बैठक : बंसल रजत बोले- डिजिटल दौर में जनसंपर्क की नई कसौटी, न्यू मीडिया में दक्षता अनिवार्य
जनसंपर्क आयुक्त ने ली बैठक : बंसल रजत बोले- डिजिटल दौर में जनसंपर्क की नई कसौटी, न्यू मीडिया में दक्षता अनिवार्य
April 25, 2026
रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में जनसंपर्क संचालनालय और जिला जनसंपर्क अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज सुबह 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जगदलपुर के एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ राजस्व एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, राज्य सभा सदस्य रामविचार नेताम, जगदलपुर विधायक संतोष बाफना, महापौर जतिन जायसवाल, प्रदेश के मुख्य सचिव अजय सिंह, पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय, कमिश्नर दिलीप वासनीकर, कलेक्टर धंनजय देवांगन, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने स्वागत किया । इस आगवानी में भी एक खास बात देखने को मिली, इस बार पीएम मोदी का स्वागत पुष्पगुच्छ से ना करके सिर्फ एक गुलाब की फूल भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ के बस्तर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
Proficiency in New-Age Media Essential, Laxity Won’t Be Tolerated: PR Commissioner Rajat Bansal
April 25, 2026
Raipur: Public Relations Commissioner Rajat Bansal on Friday chaired a review meeting at the Samvad Office with officials from the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles