Trending

ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाए रखें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव


रायपुर, 8 जून 2026। उप मुख्यमंत्री रुण साव ने कहा कि ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की सबसे बड़ी पहचान है, जिसे सभी को बनाए रखना चाहिए। वे किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन सामाजिक भवन नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उन्होंने लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बने भव्य तैलीय सदन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रुबी शैलेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि किरंदुल में बना यह साहू समाज का भवन प्रदेश का सबसे भव्य भवन है, जिसका अधिक से अधिक उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि साहू समाज सभी समाजों के साथ मिलकर चलने वाला और तेजी से आगे बढ़ने वाला समाज है।

उन्होंने आगे कहा कि भक्त माता कर्मा के आदर्शों पर चलकर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। साथ ही उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी और विभिन्न क्षेत्रों में समाज की प्रगति की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने कहा कि पारंपरिक तेल व्यवसाय को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है और सरकार की 35 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ लेकर समाज आत्मनिर्भर बन सकता है।

विधायक चैतराम अटामी ने समाज की सक्रियता की सराहना करते हुए शैक्षणिक कार्य के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लालाराम साहू को समाजरत्न सम्मान और कलाकार कामता राम कोर्राम को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp