LIVE UPDATE

CG News: नगर निगमों में 10 लाख से ऊपर के कार्य के लिए ई-टेंडर अनिवार्य, भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार का फैसला

CG Govt E-Tendering Decision: छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब 10 लाख रुपये से अधिक की सभी निविदाएं ई-टेंडरिंग (e-tendering) प्रक्रिया से की जाएंगी। यह आदेश 1 अप्रैल 2021 को लागू दिशा-निर्देशों में संशोधन कर जारी किया गया है।

साय सरकार का यह फैसला नगर निकायों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए है। पहले 20 लाख रुपये तक की निविदाएं बिना ई-टेंडरिंग के हो सकती थीं। लेकिन अब 10 लाख से अधिक की लागत वाले सभी विकास कार्य और खरीद ई-टेंडरिंग के माध्यम से ही होंगी।


2021 के आदेश में हुआ संशोधन

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2021 में 20 लाख रुपये से अधिक की लागत पर ई-टेंडरिंग अनिवार्य की थी। अब इस सीमा को घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

आदेश में यह प्रावधान शामिल हैं-

– नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में 10 लाख रुपये से अधिक के सभी कार्य ई-टेंडरिंग से होंगे।

– पारदर्शिता और भ्रष्टाचार रोकने के लिए यह कदम बेहद जरूरी माना गया है।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

ई-टेंडरिंग प्रणाली के जरिए भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। इससे निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी कम होगी और गुणवत्ता में सुधार होगा।

साय सरकार का यह कदम विकास कार्यों को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया है। इस निर्णय से छोटे ठेकेदारों को भी मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *