LIVE UPDATE

Government Scheme: महिलाओं को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के, जानिए पूरी डिटेल

Government Scheme: लोगों को जहां लोन के बदले हाई इन्‍टरेस्‍ट देना पड़ता है. वहीं एक सरकार की तरफ से एक ऐसी स्‍कीम चलाई जाती है, जो बिना ब्‍याज के लोन प्रोवाइड कराती है. हालांकि इस सरकारी योजना का हर कोई लाभ नहीं उठा सकता है, सिर्फ मह‍िलाओं के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत बिना ब्‍याज के 5 लाख रुपये तक का लोन अप्रूव किया जाता है. इसका मतलब है कि अगर कोई महिला इस योजना के तहत योग्‍य पाई जाती है, तो उसे 5 लाख रुपये तक के लोन पर एक रुपया भी ब्‍याज नहीं देना होता है।

सरकार की यह खास स्‍कीम लखपति दीदी (Lakhpati Didi) योजना है. सरकार की इस स्कीम के कई फायदे हैं, जो इसे खासा लोकप्रिय बनाते हैं. यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने और बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए पेश की गई है. नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) की लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojna) एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
April 4, 2026
CG Vyapam PAT PVPT 2026 :छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chhattisgarh Professional Examination Board ने CG PAT...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह योजना महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार के लिए योग्य बनाती है. लखपति दीदी स्कीम के तहत महिलाओं को तमाम सेक्टर्स में प्रोफेशनल ट्रेनर्स द्वारा ट्रेनिंग दिया जाता है, जिसे स्वयं सहायता समूह के जरिए संचालित किया जाता है।

1-5 लाख रुपये तक इंटरेस्ट फ्री लोन
15 अगस्त 2023 को शुरू की गई केंद्र की इस योजना में सरकार का दावा है कि इसकी शुरुआत से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में कामयाबी मिली है. इसका लक्ष्य पहले 2 करोड़ तय किया गया था, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अंतरिम बजट के दौरान इसे बढ़ाकर 3 लाख किया गया था. महिलाओं को मजबूत बनाने की इस पहल में स्किल ट्रेनिंग के साथ ही महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक मदद भी दी जाती है. महिलाओं को स्‍वरोजगार शुरू करने के लिए Lakhpati Didi Yojna के तहत 1 से 5 लाख रुपये तक बिना ब्‍याज के लोन दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
April 15, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज 15 अप्रैल, बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Government Scheme: लखपति दीदी योजना में क्‍या-क्‍या फायदे
Lakhpati Didi Yojana में बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ट्रेनिंग और गाइडेंस दिया जाता है. बिजनेस शुरू करने से लेकर मार्केट में पहुंच बनाने में मदद की जाती है. लखपति दीदी योजना में बिजनेस शुरू करने के लिए इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाता है. कम खर्च में इंश्योरेंस सुविधा का प्रावधान भी किया गया है. महिलाओं को कमाई के साथ ही सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

कैसे मिलेगा बिना ब्‍याज का लोन
सरकार की लखपति दीदी स्कीम का लाभ कोई भी 18 से 50 साल की महिला ले सकती है. इसके लिए राज्य का मूल निवासी होने के साथ ही महिला को किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजनेस शुरू करने के लिए लोन पाने के लिए अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह कार्यालय में जरूरी दस्तावेज और बिजनेस प्लान जमा करना होता है. इसके बाद उस एप्लीकेशन को रिव्यू करने के बाद अप्रूव किया जाता है और फिर लोन के लिए संपर्क किया जाएगा।

अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card), इनकम प्रूफ (Income Proof), बैंक पासबुक (Bank Passbook) के अलावा आवेदक को वैध मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स देना अनिवार्य है।

 

 

 

Related Articles