LIVE UPDATE

गैंगरेप : नाबालिग लड़की के साथ दो दोस्तों समेत पांच लोगों ने किया रेप, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, लड़की रविवार की रात अपने दो दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट गई थी. बाद में उसके दोनों दोस्त उसे एक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इल्जाम है कि बाद में तीन अन्य लोगों ने भी उस लड़की के साथ बलात्कार किया।

ओडिशा के राउरकेला शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके दो दोस्तों समेत पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है. गौर करने वाली बात ये है कि स्टील सिटी में एक हफ्ते के भीतर रेप की यह तीसरी घटना थी. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह शर्मनाक वारदात राउरकेला शहर के रघुनाथपल्ली थाना इलाके की है. वारदात के बारे में बात करते हुए एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पीड़िता के परिवार ने मंगलवार की रात रघुनाथपल्ली थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की रविवार की रात अपने दो दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट गई थी. बाद में उसके दोनों दोस्त उसे एक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इल्जाम है कि बाद में तीन अन्य लोगों ने भी उस लड़की के साथ बलात्कार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG में बंपर भर्ती, छतीसगढ़ के अलग-अलग विभागों में 3458 पदों पर निकली वैकेंसी, CMO ने दी जानकारी, यहां देखें किस डिपार्टमेंट में कितनी जॉब

राउरकेला के पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश कुमार राय ने बताया कि एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि स्टील सिटी के नाम से मशहूर राउरकेला शहर में एक हफ्ते में यह तीसरी ऐसी घटना है. इससे पहले शनिवार को झारखंड की दो नाबालिग लड़कियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था. उसी दिन, कक्षा 9 की एक छात्रा को भी उसके स्कूल शिक्षक ने प्रताड़ित किया था।

पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश कुमार राय ने आगे बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस अगले 15 दिनों में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि कक्षा 9 की छात्रा के उत्पीड़न के मामले में आरोपी शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG NEWS: अब डिस्पेंसरी मजदूरों को सीधे विशेषज्ञ हॉस्पिटल में कर सकेंगे रेफर, श्रम मंत्री ने दिए निर्देश

Related Articles