LIVE UPDATE

स्वास्थ्य मंत्री की पहल : चार जिलों में नवीन जिला आयुर्वेद कार्यालय की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में संसाधनों की वृद्धि और रिक्त पदों पर लगातार भर्तियां की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य अमले में बढ़ोत्तरी और सुविधाओं में इजाफा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री शयाम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से राज्य के चार जिलों में जिला आयुर्वेद कार्यालय की स्थापना की जा रही है एवं नवीन पदों का सृजन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोंडागांव जिले में जिला आयुर्वेद कार्यालय की स्थापना की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन ने कुल 16 पदों के सृजन की प्रशासकीय स्वीकृति की प्रदान कर दी है।

CG में बंपर भर्ती, छतीसगढ़ के अलग-अलग विभागों में 3458 पदों पर निकली वैकेंसी, CMO ने दी जानकारी, यहां देखें किस डिपार्टमेंट में कितनी जॉब

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश के अनुसार प्रत्येक जिले में एक जिला आयुर्वेद अधिकारी, एक लेखापाल/सहायक ग्रेड 2, एक सहायक ग्रेड 3 और एक भृत्य का पद स्वीकृत किया गया है। इस तरह से जिला आयुर्वेद अधिकारी (वेतन लेवल 13) के 4 पद, लेखापाल/सहायक ग्रेड 2 (वेतन लेवल 6) के 4 पद, सहायक ग्रेड 3 (वेतन लेवल 4) के 4 पद और भृत्य (वेतन लेवल 1) के 4 पदों के सृजन की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles