गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने किया नमन, बोले- सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श राष्ट्रसेवा की देते रहेंगे प्रेरणा


रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भरता की भावना से जुड़े रहे। उनका जीवन सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों और किसानों के योगदान को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्श जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp