छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम घोटाला: चार आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने दायर की 2000 पन्नों की चार्जशीट


रायपुर, 1 अगस्त.छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की है। इस दौरान अदालत ने चारों आरोपियों को पेश होने का नोटिस भेजा था, लेकिन केवल एक आरोपी ही हाजिर हुआ। अन्य तीन को 23 सितंबर तक का समय दिया गया है।

चार्जशीट में ईओडब्ल्यू ने खुलासा किया है कि वर्ष 2009-10 में एमजीएमएल कार्ड क्लास 3 और 4 की पुस्तकें छापने के लिए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में टेंडर शर्तों का उल्लंघन किया गया। यह काम प्रभोज एंड कंपनी को नियम विरुद्ध तरीके से सौंपा गया, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ।

ये हैं आरोपी:

1. तत्कालीन महाप्रबंधक शुभाष मिश्रा


2. उप प्रबंधक तकनीकी रंजन पिल्ले


3. छग पैकेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के नंद गुप्ता


4. प्रभोज एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के युगबोध अग्रवाल



इनके खिलाफ 2000 पन्नों की चार्जशीट पेश की गई है। इसके अलावा निगम के तत्कालीन प्रबंधक (रिटायर्ड) जोसेफ मिंज को भी आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट में बताया गया है कि हिंदी और गणित विषय की पुस्तकों की 8000-8000 सेट छपाई के लिए 3 करोड़ 82 लाख 89 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि प्रक्रिया में भारी अनियमितता की गई।

यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है और आगामी सुनवाई 23 सितंबर को होनी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp