LIVE UPDATE

पूरे राज्य में लागू होगी कर्मचारी राज्य बीमा योजना, सरकार से अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल की होगी सुविधा, करा सके गंभीर बीमारियों का इलाज, श्रम मंत्री देवांगन

छत्तीसगढ़ श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए में कर्मचारी राज्य बीमा योजना को पूरे राज्य में लागू होगी। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिलासपुर में 100 बिस्तर नया अस्पताल प्रारंभ करने, रायपुर एवं कोरबा के अस्पतालों को 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन और लारा एवं खरसिया के अस्पतालों को जल्द प्रारंभ करने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

श्रमिकों को कैंसर, किडनी जैसे गंभीर रोगों के ईलाज के लिए औषधालयों से सीधे अनुबंधित निजी अस्पतालों में कैशलेस रेफरल की सुविधा भी मिलेगी। बिलासपुर में नया 100 बिस्तर अस्पताल के लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द भूमि उपलब्ध कराएगी। बीमित व्यक्तियों एवं नियोक्ताओं की सुविधा के लिए कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर के क्षेत्रों को मिलाकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उप क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव का बैठक में अनुमोदन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर एवं कोरबा के अस्पतालों को तीन माह के भीतर 50 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर किए जाने और लारा एवं खरसिया के अस्पतालों को नवंबर माह तक प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है। भिलाई एवं रायगढ़ के 100 बिस्तर अस्पतालों में मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड मेटरनिटी वार्ड, एक्सरे, ऑपरेशन थयेटर तथा लैबोरेटरी की सुविधा प्रारंभ करने, कोरबा और रायपुर के अस्पतालों में आने के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Congress Nyay Yatra: CG-कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से शुरू, यहाँ से होगी यात्रा की शुरुआत, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोविड राहत योजना के तहत 386 बीमित व्यक्तियों के दावों को स्वीकृति दी गई तथा मार्च 2024 तक 16.21 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। इसी प्रकार उद्योगों एवं संस्थाओं के पंजीकृत बीमित व्यक्तियों को बीमारी हित लाभ, स्थायी अपंगता पर पेंशन मातृत्व अवकाश, अन्त्येष्टि व्यय आदि पर वर्ष 2023-24 में 33.04 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

बैठक में उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय परिषद, एवं सचिव श्रम विभाग, अलरमेलमंगई डी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक महेंद्र भोई, क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सचिव डॉ रचिता विश्वास, क्षेत्रीय बीमा आयुक्त रांची (पूर्वी क्षेत्र) तथा क्षेत्रीय परिषद के सदस्य हरीश केडिया, डी. के. अग्रवाल, एल. पी. कटकवार शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles