LIVE UPDATE

Employees Allowance Hike: पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा, दैनिक भत्ता बढ़ा, अब बढ़कर आएगी सैलरी

Employees Allowance Hike : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा देते हुए दैनिक भत्ते को डबल कर दिया है। अब राज्य पुलिस कर्मचारियों को दोगुना दैनिक यात्रा भत्ता मिलेगा।

गृह विभाग के प्रस्ताव को लागू करते हुए वित्त विभाग ने पुलिस कर्मियों के लिए दैनिक यात्रा भत्ते को महीने में 20 दिन तक बढ़ा दिया है। अभी तक पुलिस कर्मचारियों को महीने में 10 दिन का यात्रा भत्ता दिया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
अमित जोगी को उम्रकैद: जग्गी मर्डर केस में बड़ा फैसला, अमित जोगी दोषी करार, उम्रकैद की सजा
April 6, 2026
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए बड़ा निर्णय दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते दिनों सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (यात्रा भत्ता) संशोधन नियम, 2016 में संशोधन को मंजूरी दी गई थी और अब वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

आमतौर पर पुलिसकर्मी अपने स्टेशन से दूर भी तैनात रहते हैं, अभी तक उन्हें एक माह में केवल 10 दिन का ही दैनिक भत्ता दिया जाता था, अब वो 20 दिन का भत्ता ले पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
CM Vishnu Deo Sai meets PM: Presents Bastar 2.0 development blueprint to PM Narendra Modi, invites him to visit Chhattisgarh
April 7, 2026
New Delhi, April 7, 2026: Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai today met Prime Minister Narendra Modi and presented a...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस निर्णय से पुलिस स्टेशनों पर तैनात पुलिसकर्मियों की तर्ज पर सभी पुलिसकर्मी अधिकतम 20 दिन का दैनिक भत्ता लेने के पात्र होंगे। इस परिवर्तन से सभी पुलिस कर्मियों को, चाहे वे किसी भी स्थान पर कार्यरत हों, आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रति माह 20 दिन तक दैनिक भत्ता प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

बता दे कि पुलिस कर्मचारियों को अमूमन ड्यूटी के चलते प्राय: 10 दिन से अधिक समय तक स्टेशन से बाहर रहना पड़ता है। कभी-कभी तो यह अवधि 20 दिन से भी अधिक हो जाती है ऐसे मे लंबे समय से दैनिक यात्रा भत्ता बढ़ाने की मांग उठ रही थी। पुलिस कर्मचारियों का दैनिक यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए पिछले महीने 27 जून को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
EMI पर फिलहाल असर नहीं, रेपो रेट जस का तस… नहीं होंगे लोन महंगे, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का ऐलान
April 8, 2026
RBI MPC Meeting: देश के सेंट्रल बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles