छत्तीसगढ़ खबरें
Trending

दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज


बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने के आरोपों में घिरे रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर की नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत से बाहर आने की राहत नहीं मिल सकी है।

दीपक टंडन पर आरोप है कि वे न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों की छवि खराब करने वाली भ्रामक खबरें प्रकाशित करते थे। इतना ही नहीं, AI तकनीक का इस्तेमाल कर तस्वीरों में कथित तौर पर बदलाव किया जाता था और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जाती थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह की खबरों और तस्वीरों के जरिए संबंधित लोगों पर दबाव बनाया जाता था। उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर कथित रूप से रुपये वसूलने की कोशिश की जाती थी। मामले में डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग और कथित ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

6 नवंबर को रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।

जमानत पर कोर्ट का इनकार

जमानत के लिए दीपक टंडन की ओर से अदालत में याचिका पेश की गई थी। मामले की सुनवाई के बाद नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने याचिका खारिज कर दी। अदालत के इस फैसले से उन्हें फिलहाल राहत नहीं मिली है। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp