LIVE UPDATE

Delhi New Chief Secretary: दिल्ली के मुख्य सचिव होंगे IAS धर्मेंद्र कुमार, जानें इस IAS के बारे में, संभाल चुके है कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी



Delhi New Chief Secretary:  आईएएस धर्मेंद्र कुमार को दिल्ली का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. वह एक सितंबर से अपना कार्यभार संभालेंगे. धर्मेंद्र कुमार 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार का आज को कार्यकाल समाप्त हो गया।

जानें कौन हैं आईएएस धर्मेंद्र
आईएएस धर्मेंद्र 1989 बैच के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं. करीब सवा दो साल पहले जब आईएएस नरेश कुमार को द‍िल्‍ली का मुख्‍य सच‍िव बनाय गया था, उस समय भी वो मुख्य सचिव के पद की रेस थे, लेकिन उस समय उन्हें अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया. जबकि नरेश कुमार को दिल्ली का मुख्य सचिव बनाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Delhi New Chief Secretary:  अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव धर्मेंद्र अकादमिक दृष्टि से बीटेक (सिविल इंजीनियर) डिग्रीधारी हैं. अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने से पहले वह नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के भी चेयरपर्सन थे. दिल्ली सरकार में वह कई पदों पर काम कर चुके हैं. साल 2022 में उनको गृह मंत्रालय के आदेश पर अप्रैल 2022 में अरुणाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी की ज‍िम्‍मेदारी सौंपी गई थी।

बता दें कि दो बार से एक्सटेंशन हासिल करने वाले द‍िल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को तीसरी बार सेवा विस्तार लाभ नहीं मिला. आज उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. अब उनकी जगह आईएएस धर्मेंद्र मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे. वरिष्ठ नौकरशाह धर्मेंद्र की दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति उस समय हुई है, जब पांच माह बाद दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होगा. यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Train Cancelled List: त्योहारी सीजन पर रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ के कई ट्रेन रद्द, देखें लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp