LIVE UPDATE
Trending

DA Hike in Chhattisgarh : छत्‍तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, साय सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी

DA Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है. इस आदेश के बाद अब श्रमकिों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी होगी और वेतन बढ़कर मिलेगा. महंगाई भत्ता 1 अप्रैल, 2024 से लागू होगा.

DA Hike in Chhattisgarh: श्रम विभाग ने विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की है। लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसंबर-2023 के बीच 14 बिंदुओं की औसत वृद्धि हुई है, जिसके मुताबिक प्रति बिंदु 20 रुपये के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रुपये की वृद्धि की गई है।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि नियेाजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त सूचकांक में 56 बिंदु की औसत वृद्धि होने से पांच रुपये प्रति बिंदु के मान से 280 रुपये प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बढ़ेगा श्रमिकों का वेतन
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब अकुशल श्रमिकों को 10,900 रुपए, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 11,500 रुपए, कुशल श्रमिकों को 12,330 रुपए और उच्च कुशल श्रमिकों को 13,110 रुपए वेतन प्रतिमाह मिलेगा. मजदूरों के लिए न्यूनतम प्रभावशाली वेतन श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.cglabour.nic.in पर भी उपलब्ध है.

वर्ग के अनुसार न्यूतम वेतन
अकुशल वर्ग
– अकुशल वर्ग ‘अ’ श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 10,900 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘ब’ के लिए न्यूनतम वेतन 10,640 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘स’ के लिए न्यूनतम वेतन 10,380 रुपए प्रतिमाह

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अर्द्धकुशल वर्ग
– अर्द्धकुशल वर्ग ‘अ’ श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 11,550 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘ब’ के लिए न्यूनतम वेतन 11,290 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘स’ के लिए न्यूनतम वेतन 11,030 रुपए प्रतिमाह

कुशल वर्ग
– कुशल वर्ग ‘अ’ श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 12,330 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘ब’ के लिए न्यूनतम वेतन 12,070 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘स’ के लिए न्यूनतम वेतन 11,810 रुपए प्रतिमाह

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उच्च कुशल वर्ग
– उच्च कुशल वर्ग ‘अ’ श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 13,110 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘ब’ के लिए न्यूनतम वेतन 12,850 रुपए प्रतिमाह
– वर्ग ‘स’ के लिए न्यूनतम वेतन 12,590 रुपए प्रतिमाह

14 बिंदु की औसत बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ राज्य की साय सरकार ने प्रदेश के श्रमिकों के महंगाई भत्ते में 14 बिंदु की औसत बढ़ोत्तरी की है. यानी श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 280 रुपए की वृद्धि होगी.

Related Articles