साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं! छत्तीसगढ़ में बना स्टेट साइबर सेंटर, दो सीनियर IPS को मिली कमान


रायपुर, 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तर पर स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित किया गया है। सेंटर की कमान राज्य के दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को सौंपी गई है।

2008 बैच के IPS अधिकारी प्रशांत अग्रवाल को स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का IG बनाया गया है। वहीं 2010 बैच के IPS अधिकारी गिरिजाशंकर जायसवाल को सेंटर में DIG की जिम्मेदारी दी गई है।

साइबर अपराध पर होगी राज्य स्तरीय निगरानी

नए सेंटर के जरिए साइबर अपराध से जुड़े मामलों की निगरानी, विभिन्न जिलों की साइबर पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।

दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने से माना जा रहा है कि प्रदेश में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को नई दिशा मिलेगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp