GPM में संगठन को धार देने जुटे कांग्रेसी, नई जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पूर्व विधायक बिलासपुर शैलेश पांडेय के प्रभार वाले जिले जीपीएम में नई जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी गई।
बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ये खबर भी पढ़ें…

ढाई साल बाद बदली CM की गाड़ी: फार्च्यूनर हटाकर स्कॉर्पियो शामिल, ये है वजह
April 11, 2026
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब तक...
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कोटा के विधायक, लोकसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष (पूर्व विधायक), ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ये खबर भी पढ़ें…

MMS विवाद में फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने पहुंचकर दिया सैंपल, बोले……
April 11, 2026
भिलाई, 11 अप्रैल 2026। भिलाई के चर्चित कथित MMS मामले में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस...








