राजनीति
CM विष्णुदेव साय से मिले केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी; छत्तीसगढ़ में कोयला और खनन क्षेत्र को लेकर अहम चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचकर उनसे भेंट की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के बीच हुई इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ के कोयला एवं खनन क्षेत्र के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई और किसी विशेष परियोजना को लेकर कोई निर्णय लिया गया या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।