LIVE UPDATE

यूथ कांग्रेसियों को CM भूपेश की नसीहत : बोले-एक नेता के पीछे चलने से बात नहीं बनेगी, पार्टी के लिए काम करिए…..BJP को पछाड़ना बड़ा काम नहीं

चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने दिया यूथ कांग्रेस को बड़ा टॉस्क, जानें क्या है तैयारी

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में 2023 विधनसभा चुनाव पर चर्चा हुई. प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी चंदन यादव, सहप्रभारी विजय जांगिड़, सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बैठक में कार्यकर्ताओं को राजनीतिक शिक्षा दी.

बैठक के दौरान यूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा-आप भूपेश बघेल या मोहन मरकाम के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, किसी एक नेता के पीछे चलने से बात नहीं बनेगी, इसलिए केवल पार्टी के लिए काम करें।

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूथ कांग्रेस के नेताओं को बैठक में समझाइश दी. उनका कहना था कि इतिहास पढ़ें और मुद्दों का ठीक से अध्ययन करें. सोशल मीडिया पर जवाब देने से पहले ठीक से तैयार हो जाओ. मुख्यमंत्री बघेल ने मणिशंकर अय्यर के बयान का उदाहरण देते हुए कहा कि वे चुनाव से पहले संभलकर बातें करें. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह अवश्य लेना चाहिए. उनकी बातें सुनें और कुछ सीखें. संगठन का काम पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिनचर्या का पालन करना है.

CM ने कहा कि गलत जानकारी हटानी चाहिए. अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का पता होना चाहिए. हर संगठन मिलकर काम करेगा. बीजेपी को पीछे छोड़ देना बहुत बड़ा नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि युथ कांग्रेस को मैंने बताया है कि यह उम्र सपना देखने वाली है. ऐसे समय में व्यवहारिक काम करना असंभव है. हम व्यवहारिक बातों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए, समाज को मजबूत करना चाहिए. CM Bhagel ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया किसी की छवि बनाता नहीं है, लेकिन छवि बिगाड़ने का काम बहुत तेजी से होता है. इससे सतर्क रहना चाहिए. कांग्रेस का इतिहास जानकर आप सचेत रह सकते हैं. आप यूपीए सरकार की सफलताओं और आज की छत्तीसगढ़ सरकार की सफलताओं को जानेंगे. जवाब देने के लिए अध्ययन करेंगे

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles