प्रदेश के बाद अब जिला और ब्लॉक में “कांग्रेसियों का हल्लाबोल”… ब्लाक में 26 और जिला में 27 सितंबर को धरना प्रदर्शन एवं जेल-भरो आंदोलन


कांग्रेस प्रदेश के बाद अब ब्लॉक और जिला स्तर में जेल भरो आंदोलन करने जा रही है | कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 
26 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालयों एवं 27 सितम्बर 2018 को जिला मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन एवं जेल-भरो आंदोलन किया जायेगा | इसके लिए पीसीसी ने सभी ब्लॉक और जिला को निर्देश जारी कर दी है |
बता दें कि कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के गिरफ़्तारी को लेकर लगातार विरोध करने की तैयारी में है | आज राजधानी रायपुर में जेल भरो आंदोलन के बाद अब कांग्रेस ब्लॉक और जिला स्तर पर भी जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया है | 
गिरफ्तारी के विरोध में 26 सितम्बर को ब्लाक मुख्यालय एवं 27 सितम्बर को जिला मुख्यालयों में धरना/प्रदर्शन एवं जेल-भरो आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है ।
कहा गया है कि निर्धारित तिथि 26 सितम्बर 2018 को ब्लाक मुख्यालयों एवं 27 सितम्बर 2018 को जिला मुख्यालयों में धरना, प्रदर्शन एवं जेल-भरो आंदोलन का आयोजन करते हुए आंदोलन में जिला प्रभारी पदाधिकारी, ब्लाक एवं विधानसभा समन्वयकों सहित स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ताओं की सहभागिता होने का निर्देश दिया गया है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp