राजनीति

CM भूपेश और BJP के बीच ट्विटर वॉर…. भूपेश ने कहा- अपराध नहीं किया है तो मत घबराइए…….BJP ने पलटवार करते हुए कहा न्यूटन के नियम में जमीन पर गिरना भी तय, इंतजार कीजिए


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल पेज ट्वीटर पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है, मुख्यमंत्री ने बगैर किसी के नाम लिए विपक्ष के नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर आपने अपराध नहीं किया है तो मत घबराइए, ‘बदलाव-पुर’ में इंसाफ तो होकर रहेगा | वही बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए लिखा है कि ऊँचाई पर पहुँचना संभव है लेकिन ऊँचाई पर टिके रहना आसान नही है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्षी नेताओं से सवाल पूछते हुए उन पर तंज कस्ते हुए लिखा है कि भाई किस बात का बदला, क्या किया था आपलोगों ने, सके साथ ही मुख्यमंत्री ने न्यूटन का उदहारण देते हुए कहा है कि न्यूटन की गति का तीसरा नियम है क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया। तो क्रिया क्या थी, वो भी बता दें कोई अपराध किया था | नहीं किया तो मत घबराइए। इसकी साथ ही भूपेश बघेल ने आगे लिखा है कि इंसाफ देने, दिलाने की बात है और ‘बदलाव-पुर’ में इंसाफ तो होकर रहेगा।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के तुरंत बाद प्रदेश बीजेपी ने पलटवार करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री बघेल जी ऊँचाई पर पहुँचना संभव है लेकिन ऊँचाई पर टिके रहना आसान नही है। न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का ही नियम है कोई भी चीज ऊपर जाएगी तो उसका जमीन पर गिरना तय हैI इंतजार कीजिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp