LIVE UPDATE
Trending

UPSC में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई; CM विष्णुदेव साय ने होनहार युवाओं से वीडियो कॉल पर बात कर दी शुभकामनाएं

रायपुर। UPSC पास होनहार युवाओं से वीडियो कॉल पर CM साय ने बात की। सीएम ने X पोस्ट में लिखा, हमारे प्रदेश के होनहार युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इन प्रतिभावान युवाओं में से कुछ बेटे-बेटियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया। सभी के चेहरों पर मेहनत, धैर्य और लगन की चमक साफ दिखाई दे रही थी। सभी चयनित युवाओं को हृदय से बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे विश्वास है कि ये सभी युवा अपनी प्रतिभा और समर्पण से देश और प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सीएम साय का पोस्ट संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ के होनहार बेटे-बेटियों वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों को नई ऊर्जा देने वाली प्रेरणा है। मुझे विश्वास है कि आप जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles