Trending

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ में 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती! स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन, लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन


Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा।

जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और प्रयोगशाला सहायक जैसे पद शामिल किए जाएंगे। विभाग द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भर्ती प्रक्रिया के लिए राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) को अधिकृत किया है। विभाग द्वारा भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र व्यापम को सौंप दिए गए हैं।

लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा चयन

इन पदों पर चयन व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग के इस फैसले से प्रदेश भर के स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जा सकेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की संभावना है।

अलग-अलग योग्यता वालों को मिलेगा अवसर

इस भर्ती में व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher), सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (Assistant Teacher Science Laboratory) जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं। इससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता संबंधी जानकारी विभाग द्वारा जारी की जाएगी।

डीएड अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

ज्ञात हो कि शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बीएड (Bachelor of Education – B.Ed) अर्हताधारियों के स्थान पर डीएड (Diploma in Education – D.Ed) अर्हताधारी अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp