LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh School Timing Change: स्कूलों का समय बदला, DPI ने जारी किया आदेश, अब इतने बजे लगेंगी क्‍लासेस, पढ़िये आदेश

Chhattisgarh School Timing Change: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। डीपीआई की तरफ से सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 2 अप्रैल से एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कक्षाएं लगेगी।

गर्मी के चलते स्कूल आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। DPI दिव्या मिश्रा ने इस बाबत आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया है।

वहीं जहां दो पालियों में स्कूल का संचालन होता है, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लगेगी, जबकि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होगी। 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल का इसी समय में संचालन होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles