Trending

Chhattisgarh News: कल कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री अभी नहीं हुई है। मानसून की एंट्री से पहले ही राज्य में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को राजधानी रायपुर में तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कब तक होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने मानसूनी गतिविधियों के बीच मानसून की एंट्री को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए छत्तीसगढ़ में परिस्थितियां अनुकूल हैं। जिस कारण से राज्य में अगले 4 से 5 दिनों में मानसून की एंट्री हो जाएगी। माना जा रहा है कि कि मानसून दक्षिण बस्तर से राज्य में प्रवेश करेगा।

बिलासपुर में गर्मी

मानसूनी गतिविधियां शुरू होने से राज्य के कई जिलों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बिलासपुर जिले का तापमान 40 डिग्री के पार कर गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर संभाग में गर्मी बढ़ी है, जहां पारा 4 से 5 डिग्री तक चढ़ गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर जिले में ही दर्ज किया गया है। बिलासपुर जिले का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में सबसे कम 23.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों का बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

  • छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
  • गुरुवार रात राजधानी रायपुर में हुई थी बारिश
  • शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में अलर्ट
  • बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी, तापमान में वृद्धि

 

मानसून में इस साल देरी

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं इसके बाद भी मानसून की एंट्री नहीं हुई है। राज्य में मानसून करीब 1 सप्ताह की देरी से एंट्री कर सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून की एंट्री 15 जून तक हो जाती है। वहीं, जून के आखिरी तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp