Chhattisgarh News: कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद अवैध खनन व परिवहन पर कार्रवाई…2 हाइवा, 2 टिप्पर और 1 JCB जब्त




बिलासपुर, 30 नवम्बर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार पूरे जिला में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भंडारण के संबंध नियमित सघन जांच किया जा रहा है।

इस कड़ी में आज खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा  खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा को जप्त कर 1 हाईवा को पुलिस थाना कोनी में और 1 हाईवा को थाना सकरी मे अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी प्रकार उड़नदस्ता दल द्वारा  केंदा क्षेत्र में खनिज मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 जेसीबी और 2 टिप्पर को जप्तकर पुलिस थाना केन्दा में अभिरक्षा मे रखा गया है l खनिज विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
पटेल/

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp