छत्तीसगढ़ खबरें

Chhattisgarh Minor Gangrape Case: 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, एक महीने तक डर के साये में रही पीड़िता, दो नाबालिग हिरासत में


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका के साथ दो नाबालिगों पर दुष्कर्म का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के चलते वह करीब एक महीने तक चुप रही। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता अपनी एक सहेली से मिलने उसके घर पहुंची थी। उस समय सहेली घर पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसका भाई और एक अन्य नाबालिग वहां थे।

आरोप है कि दोनों ने बालिका को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी से डरी बालिका ने घर लौटने के बाद भी परिवार के किसी सदस्य को घटना के बारे में नहीं बताया।

तबीयत बिगड़ी तो सामने आई पूरी घटना

करीब एक महीने तक पीड़िता इस घटना को लेकर खामोश रही। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे चक्कर आने लगे। परिजनों ने जब उससे परेशानी की वजह पूछी, तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

बेटी की बात सुनकर परिजन उसे लेकर विधानसभा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

दोनों आरोपी भी नाबालिग, बाल संप्रेषण गृह भेजे गए

बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में 14 और 16 वर्ष के दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेजने का आदेश दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी ने पढ़ाई छोड़ दी है, जबकि दूसरा नौवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। दोनों परिवार विधानसभा क्षेत्र की एक आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। पीड़िता और आरोपियों के परिवारों के बीच पहले से परिचय था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। चूंकि पीड़िता और दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान और उनसे जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp