छत्तीसगढ़ में 500 बच्चों से शुरू हुआ ‘साईंश्योर न्यूट्रिशन’ कार्यक्रम, पोषण से शिक्षा तक नई पहल


रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। स्कूली बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने नई पहल शुरू की है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से छत्तीसगढ़ में ‘साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम’ के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। पहले चरण में रायपुर जिले के तीन शासकीय विद्यालयों के करीब 500 बच्चों को निःशुल्क पोषण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवीन प्राथमिक शाला नवागांव, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल परसदा और शासकीय विद्यालय छेरीखेड़ी के बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार सहयोग उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता, सीखने की क्षमता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

पोषण से शिक्षा तक पर फोकस

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद कडली, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक और श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन का वितरण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच

ट्रस्ट के अनुसार, वर्तमान में देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों तक प्रातःकालीन पोषण सेवा पहुंचाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है।

CM साय की सत्य साईं ग्राम यात्रा के बाद बढ़ी पहल

जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर सद्गुरु श्री मधुसूदन साईं से मुलाकात की थी। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम शुरू करने की पहल आगे बढ़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सफल रहा तो दूसरे क्षेत्रों तक होगा विस्तार

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पोषित बच्चा बेहतर तरीके से सीख सकता है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले में करीब 500 बच्चों से शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के अनुभवों के आधार पर भविष्य में इसे राज्य के अन्य क्षेत्रों और अधिक शासकीय विद्यालयों तक विस्तारित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp