छत्तीसगढ़ के स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, परीक्षा में पास कराने के बदले संबंध का प्रस्ताव; 4 दिन बाद शिक्षक गिरफ्तार


राजनांदगांव। गैंदाटोला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी और गलत व्यवहार के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ POCSO एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में रमीज कुरैशी को सह-आरोपित बनाया गया है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मामले में एक आदिवासी छात्रा की शिकायत के बाद कथित तौर पर चार दिनों तक समझौते और मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। आरोप है कि शिक्षक ने थाना स्टाफ और क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के माध्यम से छात्रा से माफी मांगकर भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिया।

हालांकि, छात्रा कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। मामला शांत नहीं होने पर शुक्रवार को महिलाएं छात्रा को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं और एएसपी कीर्तन राठौर के सामने पूरे मामले की शिकायत रखी। इसके बाद पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षा में पास कराने का झांसा देने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक कई वर्षों से इसी स्कूल में पदस्थ है और हिंदी व सामाजिक विज्ञान पढ़ाता है। दर्ज शिकायत के अनुसार, छात्रा जब करीब तीन वर्ष पहले कक्षा नौवीं में पढ़ती थी, तब भी उसे रमीज के माध्यम से परीक्षा में पास कराने का संदेश भेजकर कथित तौर पर संबंध बनाने की बात कही गई थी।

छात्रा को इंटरनेट मीडिया के जरिए भी इस तरह के संदेश भेजे जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और इससे जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

शिकायत वापस लेने का दबाव?

मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि शिकायत की जानकारी शिक्षक तक पहुंचने के बाद पीड़ित छात्रा और उसे थाने ले जाने वाली महिलाओं पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। क्षेत्र के कुछ नेताओं और पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को रफादफा कराने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच शुक्रवार को छात्रा को लेकर महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और एएसपी से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाई।

सहयोगी की तलाश जारी

पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सह-आरोपित रमीज कुरैशी की तलाश की जा रही है। रमीज गैंदाटोला के पूर्व सरपंच खलील अहमद कुरैशी का बेटा बताया गया है।

एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि छात्रा की शिकायत पर शिक्षक और उसके सहयोगी के खिलाफ POCSO तथा SC-ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सह-आरोपित की तलाश जारी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp