Bilaspur लूट के माल के बंटवारे पर भिड़े बदमाश, झगड़े ने खोल दिया ‘बुर्का गैंग’ का राज; 6 गिरफ्तार


बिलासपुर। दो बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चकमा दे रहा गिरोह आखिरकार अपने ही झगड़े में फंस गया। लूट के पैसे और जेवर के बंटवारे को लेकर आरोपियों के बीच हुआ विवाद पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गया। बिलासपुर पुलिस ने मामले में मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को कोटा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास आरोपियों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल एक आरोपी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो पूरे गिरोह की करतूत सामने आने लगी। जांच आगे बढ़ी तो जुलाई में हुई दो बड़ी लूट की वारदातों का खुलासा हुआ।

रेलवे कर्मचारी को बनाया था निशाना

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 8 जुलाई को बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन के 7,430 रुपये लेकर जा रहे एक रेलवे कर्मचारी को सलका डैम मोड़ के पास रोका। आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिराया और उसका बैग लूटकर फरार हो गए।

बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश

इसके बाद गिरोह ने 18 जुलाई को राजकुमारी जायसवाल के घर को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बुर्का पहनकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद मारपीट करते हुए हथियार का डर दिखाया और करीब 50 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए।

हथियार, जेवर, कार-बाइक और मोबाइल बरामद

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार, लूटे गए सोने के जेवर, एक कार, एक बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस पहले से ही दोनों वारदातों के संदिग्धों पर नजर रख रही थी। लेकिन आरोपियों के बीच हुआ विवाद जांच में निर्णायक कड़ी साबित हुआ और पुलिस को गिरोह तक पहुंचने में मदद मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यानी जिस लूट के माल को बांटने के लिए बदमाश आपस में भिड़े, वही झगड़ा उनके पूरे गैंग के लिए जेल का रास्ता बन गया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp