LIVE UPDATE
Trending

CGPSC मेंस पर रोक : हाईकोर्ट ने CGPSC की मेंस पर लगाईं रोक,18 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी मुख्य परीक्षा, जानिए क्या है वजह

18 अक्टूबर से शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, हाई कोर्ट ने परीक्षा में आगामी आदेश तक रोक लगाई है। 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए, अगले आदेश तक परीक्षा पर रोक लगाई ।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर से होने वाली थी, लेकिन 2020 के प्री में पूछे गए 8 प्रश्नों को लेकर 24 स्टूडेंट्स द्वारा दाखिल किए गए याचिका पर सुनवाई हुई । जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए पीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया । इस फैसले के बाद परीक्षार्थियों में संशय का विषय बन गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत
April 1, 2026
नई दिल्ली। देश में महंगाई के बीच एक बार फिर LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएससी की अधिसूचना के मुताबिक मुख्य परीक्षा 18 से 21 अक्टूबर होने वाली थी। इसके लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन बिलासपुर हाई कोर्ट ने आज आदेश जारी करते हुए मुख्य परीक्षा पर रोक लगाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
April 1, 2026
1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles