LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से….उप मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक अनोखे अंदाज में पहंचे विधानसभा…सबसे पहले साय, महंत तो आखरी में लखमा लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छठवीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें अब कुछ ही देरे में राज्यपाल का होगा अभिभाषण होगा। जिसके बाद 90 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। लगभग 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा। इन दौरान सबसे पहले साय, महंत शपथ लेंगे, जबकि कवासी लखमा सबसे आखिरी में शपथ लेंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नव निर्वाचित विधायकों का भी विधानसभा पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन के मुख्य गेट पर माथा टेका। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव लाल गमछा बांधकर विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद सदन में प्रवेश किया। इसके ​अलावा प्रोटेम स्पीकर राम विचार नेताम, गोमती साय , संपत अग्रवाल ,अटल श्रीवास्तव भी सदन में पहुंच गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद छग विधानसभा भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसी के चलते कल पुलिस की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाकर रखने के निर्देश दिए गए। सत्र के दौरान तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और पुरी सुरक्षा में करीब 1 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत
CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत
June 9, 2026
रायपुर, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर और नया रायपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles